उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत और बढ़ते तापमान के बीच यूपीसीएआर ने आम उत्पादकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो सप्ताह तक कई क्षेत्रों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जिससे फलमक्खी, शोल्डर ब्राउनिंग और कटर कीट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बागवानों को तुड़ाई, कीट-रोग प्रबंधन और बागों की देखभाल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि फलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर मौसम का असर कम हो।



Leave A Comment